एक बूटा मां के नाम द्रंग में रोपे जाएंगे 1463 पौधेः इंद्र सिंह ठाकुरमन की बात कार्यक्रम में पधर मंडल भाजपा ने लिया सामुहिक रूप से भाग।

किरण राही पधर (मंडी)।



पधर मंडल भाजपा की बैठक कुन्नू बूथ में अध्यक्ष रूप लाल ठाकुर की अध्यक्षता में संपन हुई। बैठक में मंडल अध्यक्ष इंद्र सिंह ठाकुर ने बतौर मुख्यतिथी शिरकत की। इस मौके पर भाजपा के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम में सामुहिक रूप से भाग लिया। कार्यकर्ताओं ने कुन्नू पंचायत की  सीह वार्ड में पौधारोपण कार्यक्रम का आगाज किया। मन की बात कार्यक्रम के उपरांत आयोजित मंडल स्तरीय बैठक को संबोधित करते हुए इंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 11 वर्ष का कार्यकाल उपलब्धियों भरा रहा है।

देश दुनिया में भारत की छवि का इस कार्यकाल में आगाज हुआ है। उन्होंने कहा कि आज दुनिया भर में भारत के रिश्ते व्यापारिक गतिविधियों के साथ मजबूत हुए हैं। बैठक में जिला के करसोग, धर्मपूर, सराज क्षेत्र में बरसात से हुई त्रासदी पर गहरा दुख प्रकट किया गया। ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री के 11 वर्ष के शानदार कार्यकाल को भाजपा ने एक बूटा मां के नाम कार्यक्रम के तहत मनाने का संकल्प लिया है।

द्रंग विधानसभा क्षेत्र के सभी 133 बूथों में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन 15 जुलाई से 15 अगस्त के बीच किया जाएगा। पधर मंडल के अधीन 49, स्नोर मंडल के तहत 42 और द्रंग मंडल के अधीन 42 पोलिंग बूथों में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। लक्ष्य के तहत प्रत्येक बूथ में 11 और 133 बूथों में 1463 पौधे रोपे जाएंगे। पंचायत कुन्नू की सीह वार्ड में कार्यकर्ताओं ने हींग, लाॅंग, लीची, कीबी, संतरा, कटहल के पौधों का रोपण किया।

इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता खुशहाल शर्मा, पूर्व उप प्रधान हरदेव सिंह ठाकुर, ग्राम केंद्र अध्यक्ष पवन कुमार शर्मा, मंडल भाजपा मीडिया प्रभारी शिव कुमार, कुन्नू बूथ सचिव ललित कुमार ठाकुर, एसटी मोरचा अध्यक्ष पवन कुमार यादव, सचिव हरीश यादव, ज्योति प्रकाश शर्मा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
फोटो कुन्नू में मन की बात कार्यक्रम में भाग लेते पधर मंडल भाजपा के पदाधिकारी।


Discover more from Newshimachal24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from Newshimachal24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading