गरामोड़ा टोल बैरियर की ई-ऑक्शन 28 फरवरी को


बिलासपुर,

जिला बिलासपुर में गरामोड़ा टोल बैरियर की ई-ऑक्शन प्रक्रिया 28 फरवरी को आयोजित की जाएगी। यह जानकारी उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने देते हुए बताया कि टोल बैरियर के संचालन के लिए ई-नीलामी पारदर्शी ऑनलाइन माध्यम से संपन्न की जाएगी।


उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि ई-नीलामी प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हो तथा सभी औपचारिकताएं निर्धारित समयावधि में पूरी की जाएं। जिला प्रशासन ने इच्छुक प्रतिभागियों से अपील की है कि वह समय रहते आवश्यक पंजीकरण एवं दस्तावेजी प्रक्रिया पूर्ण कर लें।


Discover more from Newshimachal24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from Newshimachal24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading