समाज कल्याण सैनिक सभा ने  सड़क हादसे में पीड़ित परिवार को दो 25000 की आर्थिक सहायता।



रक्कड़,पूजा : शांतला में समाज कल्याण सैनिक सभा द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग-03 पर चामुखा में मंगलवार एक दर्दनाक सड़क हादसा  हुआ था हादसे में 6 लोग गंभीर रूप से घायल हुए ।जिसमें दो महिलाओं को मौत हो गई थी , अन्य को  मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया गया था वहीं उनका इलाज चल रहा है समाज कल्याण सैनिक सभा की सदस्यों को जैसे ही जानकारी प्राप्त हुई तो उन्होंने तुरंत 25000 रुपए चेक के माध्यम से परिवार के बैंक खाते में जमा करवाए।

व आगे भी हर संभव सहायता देने का वादा किया है । कर्नल विपिन शर्मा (रिटायर्ड) ने कहा कि हमारी यह सभा समय समय जरूरतमंद लोगों को सहायता के लिए तैयार रहती है जितना संभव हो सहायता की जाती है और यह कार्य हम लगातार करते रहेंगे । आगे भी सभा की तरफ से कोई सहायता होगी तो की जाएगी ।


उन्होंने कहा कि समाज कल्याण सैनिक संस्था शांतला ने अपने अभियान  के अंतर्गत 6 परिवारों को हर महीने खाने का राशन देने का बीड़ा उठाया है. और अगस्त 2025 से अब तक निरंतर जारी है।भूत पुर्व सैनिक अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभा रहे हैं


Discover more from Newshimachal24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from Newshimachal24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading