स्वच्छता और विकास सर्वोच्च प्राथमिकता : अनुराग चंद्र शर्मा*


कुल्लू 

उपायुक्त कुल्लू, अनुराग चंद्र शर्मा की अध्यक्षता में बहुउद्देश्यीय भवन में जिला के स्थानीय शहरी निकायों के साथ समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।  बैठक में एडीसी अश्वनी कुमार, एसडीएम कुल्लू निशांत ठाकुर,  एसडीएम मनाली रमन शर्मा, एसडीएम बंजार पंकज शर्मा, एसडीएम आनी लक्ष्मण कनेट नगर परिषद कुल्लू, मनाली, भुंतर, निरमंड तथा बंजार के अधिकारी उपस्थित रहे।


     उपायुक्त ने शहरी क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, कचरा हॉट-स्पॉट्स तथा लावारिश पशुओं से संबंधित व्यवस्थाओं की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहरी क्षेत्रों की स्वच्छता एवं सुव्यवस्थित विकास सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।


    उपायुक्त ने निर्देश दिए कि स्थानीय शहरी निकायों में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, आपदा संबंधी कार्यों तथा अन्य महत्वपूर्ण कार्यों के प्रभावी एवं सुचारू संचालन के लिए एसडीएम की अध्यक्षता में समितियों का गठन किया जाए, ताकि कार्यों की नियमित निगरानी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके।


   उन्होंने शहरी क्षेत्रों में कचरे के वैज्ञानिक निष्पादन पर विशेष बल देते हुए अधिकारियों को सभी नगर परिषदों को निर्धारित मानकों के अनुसार कार्य करने के निर्देश दिये। उपायुक्त ने यह भी स्पष्ट किया कि स्वच्छता एवं शहरी विकास से जुड़े कार्यों में आपसी समन्वय अत्यंत आवश्यक है। इसके लिए संबंधित विभागों एवं स्थानीय निकायों को मिलकर कार्य करने की आवश्यकता है, ताकि आम जनता को स्वच्छ, सुरक्षित एवं बेहतर शहरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।


Discover more from Newshimachal24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from Newshimachal24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading