मिलाप कौशल खुंडियां
उपमंडल ज्वालामुखी के अंतर्गत ग्राम पंचायत लूथान में मंगलवार को एक वाक्य देखने को मिला गांव कुन्ना पंचायत लूथान में मंगलवार को शाम 5 बजे के बाद गांव की लाइट बंद थी बारिश सुबह से लगी हुई थी विषम परिस्थितियों में भी बिजली की कोई संभावना नहीं थी लेकिन बाबजूद इसके अक्षय जम्वाल जो कि बिजली विभाग में कार्यरत है
उन्होंने अदम्य साहस रखते हुए बिजली को बहाल किया समस्त गांव बालों ने अक्षय का धन्यवाद किया और सरकार का धन्यवाद किया कि ऐसे कर्मचारी ही सरकार की छबि दर्शाते है।एसडीओ सुमित रघुवंशी की टीम का बहुत बहुत धन्यवाद उनके नेतृत्व में बिजली विभाग में कोई भी समस्या हो तो वह शीघ्र ही समस्या का समाधान करते है।
वहीं स्थानीय लोगों शुभम रत्न शर्मा, अरविंद किशोर, सुरेश कुमार, रमेश शर्मा,दिनेश शर्मा आदि ने बिजली विभाग के सभी कर्मचारियों के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि आज के युग में बिजली बंद रहे तो बहुत सी चीजों पर प्रभाव पड़ता है बच्चों की पढ़ाई, बिमारी से जूझ रहे लोगों या अन्य कार्यों में मुश्किल होती है।
Discover more from Newshimachal24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.