शाहपुर, राजकीय महाविद्यालय शाहपुर का केंद्रीय छात्र सांस्कृतिक संघ समारोह सुरधारा 2025-26 आज वीरवार को हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया।कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश विधानसभा के उपमुख्य सचेतक व शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। महाविद्यालय के प्रचार्य विश्वजीत ने मुख्यातिथि एवं अन्य अतिथियों का स्वागत किया ।
उन्होंने प्रदेश में बढ़ते चिट्टे के प्रचलन पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए “नशा नहीं, भविष्य चाहिए” का नारा दिया। उन्होंने जोर देकर कहा कि चिट्टा न केवल एक सामाजिक बुराई है, बल्कि यह हमारी आने वाली पीढ़ी की मानसिक और शारीरिक क्षमता पर सीधा प्रहार है।

उन्होंने समाज के सभी वर्गों, विशेषकर अभिभावकों और पंचायत प्रतिनिधियों से आह्वान किया कि वे अपने आसपास संदिग्ध गतिविधियों पर नज़र रखें। उन्होंने कहा कि युवाओं को खेलकूद, स्वरोजगार और रचनात्मक कार्यों की ओर मोड़ना ही इस समस्या का स्थायी समाधान है।
उपमुख्य सचेतक ने कहा कि पूर्व सरकार के कार्यकाल के दौरान तीन वर्ष में एनडीपीएस के तहत 13 करोड़ रुपये की चल-अचल सम्पत्ति जब्त की गई थी, जबकि वर्तमान सरकार के कार्यकाल के दौरान अब तक 64 करोड़ रुपये से अधिक की चल-अचल जब्त की जा चुकी है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा चिट्टे के खिलाफ बहुस्तरीय व बहुआयामी कार्रवाई की जा रही है। प्रदेश में नशा निवारण केन्द्र स्थापित किए जा रहे हैं। प्रदेश में नशा मुक्ति रोकथाम एवं पुनर्वास बोर्ड का गठन भी किया गया है।

उपमुख्य सचेतक ने कहा कि हम नशे के चंगुल में फंसे युवाओं को समाज की मुख्य धारा में ला रहे हैं। उन्होंने प्रहारक शब्दों में कहा कि चिट्टे के माफिया और उनसे जुड़े तस्करों की सूचना देने वालों को दस हजार रुपये से 10 लाख रुपये तक ईनाम दिया जाएगा और गोपनीयता 100 प्रतिशत होगी।
उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि चिट्टा किस प्रकार सेहत और समाज के लिए खतरा बन गया है। उन्होंने बच्चों को अपने आस-पास के लोगों को चिट्टे व मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करने के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर एसडीएम शाहपुर करतार चंद,विभिन्न महाविद्यालय केप्रचार्य, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डीडी शर्मा , अधिशासी अभियंता विद्युत् अमित,बीडीओ रैत कमलजीत,पार्षद रीतिका शर्मा, पार्षद विजय गुलेरीया, प्रदीप वलोरिया,उत्तम चंव्याल, उपमुख्य सचेतक के सलाहकार विनय,स्थानीय प्रधान अरुणा, अजय बबली, विभिन्न विभागों के अधिकारी,बच्चों के अभिभावक एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे ।
Discover more from Newshimachal24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.