मिलाप कौशल खुंडियां
उपमंडल ज्वालामुखी के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सियालकड में में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। जिसमें विधायक संजय रत्न ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती की प्रतिमा बंदना व दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। स्कूल प्रधानाचार्य कमल किशोर शर्मा ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट व बच्चों की साल भर की गतिविधियों और उपलब्धियों को विधायक के सामने रखा। वहीं मुख्य अतिथि विधायक संजय रत्न ने साल भर में उपलब्धि हासिल करने वाले बच्चों को सम्मानित किया।
Discover more from Newshimachal24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.