मिलाप कौशल खुंडियां
ज्वालामुखी उपमंडल के अंतर्गत ग्राम पंचायत लूथान में शुक्रवार को एक नया मामला सामने आया जिसमें लोगों ने पंचायत में इक्ट्ठे होकर स्टोन क्रशर लगाने बालों का जमकर विरोध किया ।
बता दें कि ग्राम पंचायत लूथान में स्टोन क्रशर जो है उसकी चर्चा बड़ी जोरों से है लोगों का कहना है कि नादौन का एक व्यापारी जो कि स्टोन क्रशर लगा रहा है उसने धक्के से ही ओर जोर जबरदस्ती करके अपना क्रशर लगा रहा है।

लोगो ने इकट्ठे होकर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ओर ज्वालमुखी विधायक संजय रत्न को अपनी शिकायत भेजी है और सभी लोगों ने कहा है कि हमारा निजी रास्ता है अगर सरकार प्रशासन कोई कुछ नहीं करेगा तो हम अपना निजी रास्ता ही बंद कर देंगे और लोगों ने एक साथ इक्ट्ठे होकर उप मंडल अधिकारी के माध्यम से एक शिकायत पत्र प्रधानमंत्री को भी दिया जाएगा ।
इस मौके पर पंचायत लूथान प्रधान सुरेश कुमार, ओर समस्त पंचायत के वार्ड सदस्य ओर सभी पंचायत के स्थानीय लोग मौके पर मौजूद रहे।
Discover more from Newshimachal24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.