भलेटा पंचायत में मनाया गया ‘पोषण माह’, महिलाओं व बच्चों को मिला पोषण संदेश


नूरपुर, 

नूरपुर विधानसभा क्षेत्र की पंचायत भलेटा में बाल विकास परियोजना कार्यालय द्वारा ‘पोषण माह’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 17 सितंबर से 16 अक्टूबर तक चलने वाले इस 8वें राष्ट्रीय पोषण माह अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं, बच्चों व किशोरियों को संतुलित आहार, मोटापे की रोकथाम तथा तेल, नमक और शुगर के सीमित उपयोग से संबंधित जानकारी दी गई।


कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कार्यक्रम अधिकारी अशोक कुमार ने की। उन्होंने कहा कि पोषण माह का उद्देश्य कुपोषण को समाप्त कर स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना है। उन्होंने लोगों से पौष्टिक भोजन, ताजे फल-सब्जियों के सेवन और बच्चों में जंक फूड की आदत को कम करने की अपील की।


इस अवसर पर “एक बूटा मां के नाम” अभियान के तहत भलेटा आंगनबाड़ी केंद्र में पौधारोपण किया गया । आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा पोषण विषय पर जागरूकता रैली भी निकाली गई। इससे पहले सिविल अस्पताल नूरपुर में भी पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ।


कार्यक्रम में कार्यकारी बाल विकास परियोजना अधिकारी सुनीत कुमार, सभी वृत्त पर्यवेक्षक, वन स्टॉप सहायक कालूराम, आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ता तथा ग्राम पंचायत भलेटा के लोग उपस्थित रहे।


Discover more from Newshimachal24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from Newshimachal24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading