हमीरपुर

‘प्रशासन गांव की ओर’ अभियान के तहत बुधवार को ग्राम पंचायत नालटी में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया। एसडीएम संजीत सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों की 10 शिकायतों की सुनवाई की गई।

इनमें से सात जनशिकायतों का मौके पर ही निवारण कर दिया गया, जबकि, अन्य जनशिकायतों के भी अतिशीघ्र निपटारे के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए गए। इसके अलावा तहसीलदार सुभाष कुमार और राजस्व विभाग के कर्मचारियों ने लोगों की जमीन के इंतकाल के 35 मामलों की प्रक्रिया भी पूर्ण की।

Discover more from Newshimachal24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.