मिलाप कौशल खुंडियां
हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक नेहरी द्वारा प्रधानमंत्री मंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के अंतर्गत दिवंगत राकेश कुमार सुपुत्र रूलिया राम, निवासी गांव संतो टिल्ला, डा.पो. नेहरी नौरंगा, तहसील अम्ब) के नामित लाभार्थी को 2 लाख की बीमा राशि प्रदान की गई।

राकेश कुमार ने 436 वार्षिक प्रीमियम पर यह योजना हि.प्र. ग्रामीण बैंक नेहरी से ली थी। उनके निधन के उपरांत, शाखा प्रबंधक गितेश गुप्ता एवं स्टाफ सदस्य अभय,आयुष,आसिफ व नीरज ने उनकी पत्नी अनुराधा को बीमा लाभ की राशि सौंपी।
बैंक टीम ने आमजन से अपील की कि वे जीवन की अनिश्चितता को देखते हुए हि.प्र. ग्रामीण बैंक नेहरी से प्रधानमंत्री मंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री मंत्री सुरक्षा बीमा योजना पीएमएसबीआई जैसी योजनाओं का लाभ अवश्य लें।
Discover more from Newshimachal24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.