मिलाप कौशल खुंडियां
उपमंडल ज्वालामुखी के तहत खुंडियां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के उपलक्ष्य में मेरा युवा भारत कांगड़ा खेल एवं युवा मंत्रालय भारत सरकार एवं भाजपा मंडल खुंडियां के सौजन्य से रक्त दान शिविर लगाया गया। जिसमें रक्तदान वीरों ने 56 यूनिट रक्त दान किया ।इस रक्तदान शिविर में आए सभी रक्त दान वीरों का भाजपा मंडल खुंडियां ने धन्यवाद किया।

कार्यक्रम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जीवन एवं विचारों पर रविंद्र सिंह रवि जी ने प्रकाश डाला गया।
इस अवसर पर टांडा अस्पताल से डॉ विकास की समस्त टीम एवं प्रदेश पूर्व मंत्री रविंद्र सिंह रवि, मंडल अध्यक्ष भाजपा संजय राणा, बीजेवाईएम देहरा जिला महामंत्री अजय राणा, प्रदेश सोशल मीडिया सह प्रभारी अजय राणा,बूथ अध्यक्ष खुंडियां कश्मीर सिंह,ललिता चौहान प्रधान डोला , सुरजीत पंचायत समिति सदस्य उपाध्यक्ष, राजेश शर्मा ,परवीन, अग्रवान ,विशाल अन्य पदाधिकारी एवं विशेष रूप से उपस्थित रहे।
Discover more from Newshimachal24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.