बणी में सड़क से 10 फीट नीचे लुढ़की कार,,चालक को आई मामूली चोटें

प्रदीप ठाकुर

रक्कड़: 25फरबरी:पुलिस थाना रक्कड़ के अंतर्गत  ग्राम पंचायत बणी में प्रागपुर सड़क मार्ग पर बुधवार सुबह तड़के (3.00 )के करीब एक गाड़ी  नंबर PB01N1148 असंतुलित होकर सड़क से करीब 10 फीट नीचे ढांक से गिरकर पलट गई। बता दे कि इस हादसे में टेक्सी गाड़ी को भारी नुकसान पहुंचा है।

गाड़ी में चालक व एक सवारी मौजूद थी। टेक्सी चालक नीरज चंदेल ने बताया कि वह एक सवारी लेकर चंडीगढ़ से माता बगलामुखी की तरफ जा रहा था की अचानक बणी  से  प्रागपुर  मार्ग  पर शराब के ठेके  के कुछ  दुरी पर उक्त मोड़ पर उनकी गाड़ी के आगे जंगली   नीलगाय (बैल गाय) का झुंड आने से गाड़ी असंतुलित  हो गई और सीधी ढांक से नीचे उतर गई।

हालांकि चालक के हाथ पर मामूली चोट आई है वहीं पीछे बैठी सवारी बिल्कुल सुरक्षित है।  बही स्थानीय   ग्रामीणों ने बताया कि  पहले भी   इस मोड़ पर जंगली  जानवर आने से  और  गहराई पर पहले भी काफी बार हादसे हो चुके है।

आपकों  बता दें कि कुछ  साल पहले भी  सुवह के वक्त  नील गाय, जंगली जानवरों की  चपेट में बणी का युवक  मोटर साइकिल  सहित चपेट में आया था और बुरी तरह घायल  हो गया था  जब कि  जंगली जानवर  अचानक निकलकर दूसरी तरफ जाने के लिए भागते हैं जिससे पहले भी यहां कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं । बही  स्थानीय लोगो ने मांग की है यहां जल्द से जल्द विभाग एक साइन बोर्ड स्थापित करे ताकि भविष्य में किसी भी तरह की कोई घटना ना हो ।



👉पी डब्लू डी के एसडीओ राजन कौशल
वहीं इस संदर्भ में  प्रागपुर के एसडीओ पीडब्ल्यूडी  राजन कौशल ने कहा जल्द ही लोगो की मांग को पूरा कर वहां सुरक्षा और आगाह के मद्देनजर साइन बोर्ड स्थापित किया जाएगा।क से 10 फीट नीचे ढांक से उतरी गाड़ी,चालक को आई मामूली च
👉 इस बाबत पर पुलिस ठाना रक्कड़ में बात की गई तो बताया कि अभी तक कोई भी मामला दर्ज नहीं है


Discover more from Newshimachal24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from Newshimachal24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading