राजकीय महाविद्यालय मझीण में वुधवार को केंद्रीय छात्र संघ (सी.एस.सी.ए.) के कार्यक्रमों की श्रृंखला का शुभारम्भ मेहंदी एवं रंगोली प्रतियोगिताओं के आयोजन के साथ उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी रचनात्मक प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
सी.एस.सी.ए. प्रधान रुचिका ने बताया कि इन प्रतियोगिताओं का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को अपनी सृजनात्मक क्षमता प्रदर्शित करने हेतु मंच प्रदान करना तथा उनमें स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना का विकास करना है। उन्होंने प्रतिभागियों की सराहना करते हुए कहा कि छात्रों की सक्रिय भागीदारी से कार्यक्रम अत्यंत सफल रहा।

मेहंदी प्रतियोगिता में नेहा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि दिव्यांशी राणा द्वितीय स्थान पर रहीं। काजल एवं बंदना ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान अर्जित किया। वहीं रंगोली प्रतियोगिता में टीम एफ ने प्रथम स्थान, टीम सी एवं ई ने द्वितीय स्थान तथा टीम बी एवं ए ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
मेहंदी प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ. सारिका एवं डॉ. मुक्तामणी ने निभाई, जबकि रंगोली प्रतियोगिता के लिए डॉ. सारिका एवं प्रो. मोहिनी निर्णायक मंडल में शामिल रहीं।कार्यक्रम के अंत में निर्णायक मंडल ने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी।
Discover more from Newshimachal24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.