प्रदीप ठाकुर
रक्कड़’ :केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के बलाहर स्थित वेदव्यास परिसर में विश्व मातृभाषा दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केन्द्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला के आचार्य प्रो.बृहस्पति मिश्र सम्मिलित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता परिसर निदेशक प्रो सत्यम कुमारी ने किया।

कार्यक्रम के संयोजक डा. ओमप्रकाश साहनी तथा सह-संयोजक पीयूष त्रिपाठी रहे।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने कहा कि हमें अपने व्यावहारिक कार्य अपने मातृभाषा में करते हुए संकोच नहीं करना चाहिए। छात्रों एवं प्राध्यापकों के द्वारा कई मातृभाषाओं में प्रस्तुति की गई। सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति भी संपन्न हुई। कार्यक्रम में परिसर में कार्यरत समस्त शिक्षक,कर्मचारी व छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
Discover more from Newshimachal24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.