राजकीय स्नातक महाविद्यालय मझीण में सात दिवसीय एनएसएस विशेष शिविर का छठा दिन सम्पन्न





मिलाप कौशल खुंडियां



राजकीय स्नातक महाविद्यालय मझीन में आयोजित सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) विशेष शिविर के छठे दिन विविध शैक्षणिक एवं सामाजिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रभारी प्रो लक्की ने बताया कि वुधवार के कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. चंदन भारद्वाज के प्रेरणादायी व्याख्यान से हुआ।


इस अवसर पर डॉ. चंदन भारद्वाज ने विद्यार्थियों एवं एनएसएस स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए समानुभूति, स्मार्ट वर्क, स्वयं का आत्मविश्लेषण तथा अहंकार त्यागने जैसे महत्वपूर्ण जीवन मूल्यों पर बल दिया। उन्होंने छोटे-छोटे प्रेरक प्रसंगों के माध्यम से विद्यार्थियों को समझाया कि सफलता के लिए केवल परिश्रम ही नहीं बल्कि सही दिशा में किया गया प्रयास आवश्यक है।

उन्होंने विद्यार्थियों को अपने व्यवहार एवं सोच का समय-समय पर मूल्यांकन करने तथा जीवन में विनम्रता अपनाने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर एटॉमिक हैबिट्स क्लब से प्रो मोहिनी एवं समस्त शिक्षक वर्ग भी उपस्थित रहा।इसके उपरांत एनएसएस स्वयंसेवकों द्वारा महाविद्यालय द्वारा गोद लिए गए गांव में स्वच्छता अभियान चलाया गया।

स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय के आसपास के क्षेत्रों की सफाई कर ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इस अभियान के माध्यम से “स्वच्छ गांव, स्वस्थ समाज” का संदेश दिया गया।
एनएसएस प्रभारी ने बताया कि इस प्रकार की गतिविधियाँ विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व, नेतृत्व क्षमता एवं सेवा भावना विकसित करने में सहायक होती हैं।


Discover more from Newshimachal24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from Newshimachal24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading