मिलाप कौशल खुंडियां
उपमंडल ज्वालामुखी के तहत थाना खुंडियां पुलिस ने नशे के विरुद्ध अभियान चलाया हुआ है जिसमें वुधवार को पुलिस थाना खुंडियां की टीम सुरानी के नजदीक प्रभात चौक नामक स्थान पर नाका लगाया हुआ था नाके के दौरान पुलिस ने 25 वर्षीय युवक से 18 ग्राम चरस बरामद की।

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी ज्वालामुखी आरती जसवाल ने बताया कि सौरभ ठाकुर सुपुत्र दिलजीत सिंह गांव सलिहार तहसील खुंडियां जिला कांगड़ा से 18, ग्राम चरस बरामद की गई है आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है आरोपी के खिलाफ एन डी पी एस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है व आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
साथ ही कहा कि भविष्य में जिला पुलिस देहरा नशे के खिलाफ अभियान जारी रखेगी।जिला पुलिस देहरा ने जनता से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलती है तो तुरंत नजदीकी पुलिस थाना, पुलिस चौकी को दें। नशे के खिलाफ इस लड़ाई में पुलिस का सहयोग करें तथा अपने क्षेत्र को नशा मुक्त बनाने में सहयोग करें।
Discover more from Newshimachal24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.