मिलाप कौशल खुंडियां
उपमंडल ज्वालामुखी के तहत स्वास्थ्य खंड ज्वालामुखी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लगडू में वुधवार को खंड चिकित्सा अधिकारी ज्वालामुखी डाक्टर संजय बजाज के निर्देशानुसार स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत शिविर आयोजित किया गया। शिविर की अध्यक्षता करते हुए डाक्टर नितिन शर्मा ने बताया कि इस शिविर में महिलाओं को जागरूक किया गया।

जिसमें बीपी, शुगर, महिलाओं को छाती के कैंसर की घर पर जांच कैसे की जाए की जानकारी दी गई।साथ ही 15 वर्ष से ऊपर की लड़कियों को महामारी में जो मुश्किलें आती है उनसे कैसे बचा जाए और अच्छी स्वास्थ्य देखभाल कैसे करें। पीरियड्स के दौरान इस्तेमाल होने वाले पैड का कैसे इस्तेमाल करें व पैड को कैसे नष्ट करें।
साथ ही कहा कि अगर हम मैनसोहाईजीन मैंटेन नहीं करते हैं तो उसके कारण कौन-कौन सी बीमारियां हो सकती हैं।इस स्वस्थ नारी सशक्त परिवार शिविर में लगभग 129 महिलाओं ने भाग लिया।इस शिविर में डाक्टर नितिन शर्मा, फार्मासिस्ट नवीन शर्मा के साथ आशा कार्यकर्ता, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लगडू की अध्यापिकाओं ने छात्राओं के साथ भाग लिया।
Discover more from Newshimachal24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.