‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ रैली का किया आयोजन

बिलासपुर, न्यूज़ हिमाचल 24

शुतुद्री वंदन सेलिंग एक्सपीडिशन के दसवें दिन कैडेट्स ने दाड़ीभाड़ी में मतला स्कूल से “बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ” रैली का आयोजन किया और स्थानीय लोगों को बेटियों की शिक्षा एवं सुरक्षा के महत्व से अवगत कराया। इसके उपरांत कैडेट्स सतलुज नदी के तट पर पुनीत सागर अभियान के तहत ज्योतिपतन में सफाई अभियान चलाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

यात्रा को आगे बढ़ाते हुए कैडेट्स जकातखाना पहुंचे, जहां राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला से जल संरक्षण विषय पर रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया। इसके बाद कैडेट्स गंमभर पुल तक सेलिंग करते हुए गए और देर शाम अपने गंतव्य बिलासपुर पहुंचे।

कमांडिंग ऑफिसर कमांडर सज्जन कुमार ने बताया कि आज कैडेट्स ने सेलिंग करते हुए कुल 38 किलोमीटर का सफर तय किया। उन्होंने कहा कि दसवें दिन भी कैडेट्स का उत्साह और जज्बा देखते ही बनता था।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की प्रथम नेवल यूनिट एनसीसी द्वारा आयोजित यह ऐतिहासिक शुतुद्री वंदन सेलिंग एक्सपीडिशन 25 सितम्बर (गुरुवार) को अपने समापन पर पहुंचेगा। इस अवसर पर माननीय कैबिनेट मंत्री राजेश धर्मानी शाम 5 बजे कैडेट्स के दल का फ्लैग-इन करेंगे। तत्पश्चात भाषा एवं संस्कृति विभाग ऑडिटोरियम में औपचारिक समापन समारोह आयोजित होगा, जिसमें माननीय मंत्री राजेश धर्मानी मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम में आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी जाएंगी।
इस खास अवसर पर शिमला ग्रुप का प्रतिनिधित्व कर्नल आदित्य वर्मा, डिप्टी ग्रुप कमांडर, करेंगे।


Discover more from Newshimachal24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from Newshimachal24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading