प्रदीप ठाकुर
ठाकुर कॉलेज ऑफ एजुकेशन ढलियारा कांगड़ा के पीजी डिपार्टमेंट ऑफ साइंसेज में खेल का आयोजन किया गया, जिसमें असिस्टेंट प्रोफेसर्स ने बच्चों के साथ मिलकर गेम्स खेली। यह आयोजन निश्चित रूप से बच्चों के लिए बहुत ही रोमांचक और यादगार रहा ।इस मौके पर डॉ. विशाल राणा, अध्यक्ष कुसुम फाउंडेशन, मुख्य अतिथि रहे और उन्होंने बच्चों को खेलों से जुड़ने और नशे से दूर रहने की प्रेरणा दी।

यहाँ पढ़ रहे हमीरपुर, नादौन, ऊना, कांगड़ा के बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।इस मौके पर क्रिकेट, रस्साकशी, रेस, बैडमिंटन आदि खेलों का आयोजन किया गया । बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ इन खेलों में हिस्सा लिया. डॉ. राणा ने कहा कि युवा ही नशे को जड़ से खत्म कर सकता है। उनकी यह बात निश्चित रूप से युवाओं को प्रेरित करेगी।
Discover more from Newshimachal24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.