सरकाघाट,
माता नवाही देवी मंदिर के विकास एवं अन्य संबंधित विषयों को लेकर उपमण्डलाधिकारी सरकाघाट राजेन्द्र गौतम की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान मन्दिर अधिकारी एवं तहसीलदार ने मन्दिर में चल रहे विकास कार्य व मूलभूत सुविधाओं से एसडीएम को अवगत करवाया।

बैठक में मंदिर के समग्र विकास, मूलभूत सुविधाओं, व्यवस्थाओं तथा अन्य आवश्यक एजेंडों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस बैठक में कार्यकारी खंड विकास अधिकारी ब्रह्मदास ठाकुर, तहसील कल्याण अधिकारी जगदीश शर्मा, विरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी बल्द्वाड़ा डॉ अरूण कुमार, निरिक्षक खाद्य एवं आपूर्ति विभाग देशराज ठाकुर सहित लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग व विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त माता नवाही देवी मंदिर समिति के सभी गैर-सरकारी सदस्यों ने भी बैठक में भाग लिया।
Discover more from Newshimachal24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.