मिलाप कौशल खुंडियां
उपमंडल ज्वालामुखी के तहत हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन विभाग के सौजन्य से सूचना एवं जन संपर्क विभाग के नाट्य दल चंगर कला मंच टिहरी द्वारा खुंडिया बस स्टैंड और ज्वालामुखी बस स्टैंड में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जिसमें कलाकारों द्वारा गीत संगीत व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सड़क सुरक्षा के बारे में लोगों को जागरूक किया।
इन नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से नाट्य दल चंगर कला मंच ने लोगों को जागरूक करते हुए दो पहिया वाहनों को हैलमैट पहन कर वाहन चलाने, चलते वाहन में फोन का प्रयोग न करने बारे व अन्य जरूरी बातों को समझाया।विभाग की और से आए कलाकारों जीवन, अशोक, अर्जुन, मुकेश, परवीन, अंशुल,सोनी, कशमीर सिंह, मुस्कान, काजल, आदि ने सड़क सुरक्षा नियमों के बारे में लोगों को जानकारी दी कार्यक्रम में खुंडिया गांव पंचायत प्रधान प्रताप सिंह,अजय राणा,विक्रम सिंह,कशमीर सिंह सहित स्थानीय लोग मौजूद रहे।
Discover more from Newshimachal24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.