राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में उद्यमिता एवं स्टार्टअप पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।


  राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में सोमवार को करियर काउंसलिंग एवं गाइडेंस सेल द्वारा राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम लिमिटेड (NSIC) के सहयोग से 22 दिसंबर 2025 को उद्यमिता एवं स्टार्टअप विषय पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के संयोजक करियर काउंसलिंग एवं गाइडेंस सेल के संयोजक प्रो. राजेश कुमार ने मुख्य अतिथि कुल्लू महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राकेश राणा का स्वागत किया।


इस अवसर पर उन्होंने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में सरकारी नौकरियों के अवसर सीमित हैं, ऐसे में युवाओं के लिए आगे बढ़ने और आत्मनिर्भर बनने का सबसे सशक्त माध्यम उद्यमिता और स्टार्टअप है। उन्होंने विद्यार्थियों से कार्यक्रम की जानकारी को ध्यानपूर्वक सुनने का आग्रह किया।
मुख्य अतिथि डॉ. राकेश राणा ने अपने संबोधन में उद्यमिता और स्टार्टअप के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।

उन्होंने विभिन्न सफल उद्यमियों की सफलता की कहानियां साझा करते हुए एलन मस्क का उदाहरण दिया और विद्यार्थियों को नवाचार, परिश्रम और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।इसके पश्चात के प्रबंधक लोकेश भाटिया ने स्टार्टअप और उद्यमिता की शुरुआत से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। उन्होंने सही निर्णय, उचित गणना, जोखिम प्रबंधन और रचनात्मकता को एक सफल उद्यमी बनने की कुंजी बताया।


जिला उद्योग केंद्र (DIC) कुल्लू के प्रबंधक सोमेश कुमार ने छोटे व्यवसाय शुरू करने के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी और विद्यार्थियों को इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।


कार्यक्रम के अंतिम सत्र में क्रारसू गांव के प्रसिद्ध मधुमक्खी पालन केंद्र से जुड़े क्षेत्र के सफल उद्यमी दीन दयाल ने अपनी सफलता की कहानी साझा की। उन्होंने बताया कि किस प्रकार कठिन परिश्रम, धैर्य और निरंतर प्रयास से उन्होंने एक सफल उद्यमी के रूप में पहचान बनाई।


Discover more from Newshimachal24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from Newshimachal24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading