राजस्व मंत्री ने किन्नौर जिला के निचार उपमंडल की ग्राम पंचायत युला का दौरा किया


रिकांगपिओ       
राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज किन्नौर जिला के निचार उपमंडल की ग्राम पंचायत युला में 52 लाख रुपए की राशि से बने पंचायत भवन युला का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्याओं को भी सुना और प्राप्त हुई सभी उचित मांगों को चरणबद्ध ढंग से पूर्ण करने का आश्वासन दिया।


कैबिनेट मंत्री ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार दलगत राजनीति से ऊपर उठकर हर वर्ग के लिए विकास कार्य कर रही है और सेब के लिए टेलीस्कोपिक कार्टन हटाकर यूनिवर्सल कार्टन लाकर सीमांत बागवानों के लिए उल्लेखनीय कार्य किया गया है।

उन्होंने बताया कि सीमित संसाधनों के बावजूद मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्य आपदा राहत मैन्युअल में बदलाव कर आपदा ग्रस्त लोगों के लिए क्षतिग्रस्त मकानों की राशि को 1 लाख 30 हजार रुपए से बढ़ाकर 8 लाख रुपए किया तथा आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त मकान की राशि को 6 हजार रुपए से बढ़ाकर 1 लाख किया।  


स्थानीय प्रधान अंजू नेगी ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और क्षेत्र की समस्याओं से अवगत करवाया। कैबिनेट मंत्री ने यूला के लिए सड़क एवं बौद्ध मंदिर परिसर को धनराशि प्रदान करने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर उपमंडलाधिकारी निचार नारायण सिंह चौहान, अधिशाषी अभियंता विद्युत टाशी छोड़ुप नेगी, अधिशाषी अभियंता जल शक्ति अभिषेक शर्मा, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग ललित जरयाल उपनिदेशक उद्यान डॉ. भूपेंद्र नेगी, उपपुलिस अधीक्षक राज कुमार, जिला कृषि अधिकारी डॉ. राजेश धीमान, जिला कांग्रेस महासचिव अधिवक्ता निर्मल चंद्र नेगी, निचार ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष बीर सिंह नेगी, जिला परिषद सदस्य मीरा नेगी, जिला विकास अधिकारी प्यारे लाल नेगी, उरनी पंचायत प्रधान अनिल नेगी सहित कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारीगण व कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Discover more from Newshimachal24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from Newshimachal24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading