शाहपुर में 1.76 करोड़ से बन रहा नया वेटनरी पॉलीक्लिनिक भवन:केवल पठानियापशुपालकों के लिए होगी बड़ी सौगात

शाहपुर,

शाहपुर के पशुपालकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए 1.76 करोड़ रुपये की लागत से नया वेटनरी पॉलीक्लिनिक भवन तैयार किया जा रहा है। यह जानकारी शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने पॉलीक्लिनिक निर्माण कार्य का निरीक्षण करने के बाद दी।


उन्होंने कहा कि शाहपुर विधानसभा में बड़ी संख्या में लोग पशुधन पालते हैं, जो उनकी अतिरिक्त आजीविका का महत्वपूर्ण साधन है। पशुओं के उपचार व देखभाल के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस यह पॉलीक्लिनिक बनाया जा रहा है।


विधायक ने बताया कि मार्च 2024 से अगस्त 2025 तक शाहपुर पशु अस्पताल में 15,649 पशुओं की ओपीडी हुई, जिनमें 7,099 बड़े पशु (गाय-भैंस), 128 घोड़े और 8,422 छोटे पशु (भेड़-बकरी एवं कुत्ते) शामिल रहे। इस दौरान 9,631 पशुओं का मेडिसिन से संबंधित, 1,356 गायनी संबंधी उपचार, 3,253 सर्जरी तथा 1,409 अन्य रोगों का इलाज
किया गया।


इसके अलावा 1,390 पशुओं का टीकाकरण, 96 अल्ट्रासाउंड और 500 अन्य टेस्ट भी किए गए। 10 पशुपालकों को उत्तम पुरस्कार योजना के तहत प्रोत्साहन राशि प्रदान कर सम्मानित भी किया गया।


इस अवसर पर सहायक निदेशक पशुपालन डॉ. सुजय शर्मा, वेटनरी सर्जन एवं रेडियोलॉजिस्ट डॉ. युद्धवीर राणा, वेटनरी ऑफिसर डॉ. शमां खान एवं डॉ. अभिषेक ठाकुर, सहायक अभियंता लोक निर्माण विपुल तथा सुनील बलौरिया उपस्थित रहे।


Discover more from Newshimachal24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from Newshimachal24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading