भारत निर्वाचन अयोग के निर्देशानुसार आज यहां उपायुक्त एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी सोलन मनमोहन शर्मा की अध्यक्षता में मतदान केन्द्रों के युक्तिकरण के संबंध में एक बैठक आयोजित की गई।
इस बैठक में ऐसे मतदान केन्द्रों के युक्तिकरण पर सारगर्भित चर्चा की गई जहां 1200 से अधिक मतदाता हैं। इन प्रस्तावित मतदान केन्द्रों के युक्तिकरण पर सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ विचार-विमर्श किया गया। दूरी के कारण प्रस्तावित नए मतदान केन्द्रों पर भी चर्चा की गई।

मनमोहन शर्मा ने कहा कि वर्तमान में सोलन ज़िला में कुल 599 मतदान केन्द्र हैं। उन्होंने कहा कि मतदान केन्द्रों की संख्या मतदाताओं की संख्या के अनुरूप बढ़ाए जाने एवं मतदान केन्द्रों के भवनों को बदले जाने के कुल 37 प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। इनमें 28 नए प्रस्तावित मतदान केन्द्र मतदाताओं की अधिक संख्या के कारण प्रस्तुत किए गए हैं जबकि 02 प्रस्तावित मतदान केन्द्र प्रस्ताव के अनुसार प्रस्तुत हुए हैं। उन्होंने कहा कि 07 मतदान केन्द्रों का भवन बदला जाना प्रस्तावति हैं।
उन्होंने कहा कि 50-अर्की विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 07 नए मतदान केन्द्र प्रस्तावित हैं। इसमें 30 क स्यार-2, 39 क लामहो, 47 क धुन्धन-2, 64 क अर्की-4, 69 क सरयांज-2, 73 क लोहारघाट-2 तथा 121 क मान-2 नए मतदान केन्द्र बनाए जाने प्रस्तावित हैं।
उन्होंने कहा कि 51-नालागढ़ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 06 नए मतदान केन्द्र प्रस्तावित हैं। इसमें 49 क मितियां, 55 क मलपुर, 67 क रेडू झिडिवाला, 93 क खेडा-2, 100 क सलेवाल तथा 101 क नंगल उपरला नए मतदान केन्द्र बनाए जाने प्रस्तावित हैं।
ज़िला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि 52-दून विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 07 नए मतदान केन्द्र प्रस्तावित हैं। इसमें 55 क धर्मपुर-2, 56 क भटोलीकलां-2, 88 क बिल्लांवाली लबाणा-4, 89 क बिलांवाली गुजरां, 90 क धकडूमाजरा, 92 क झाड़माजरी-3 तथा 100 क मंधाला-3 नए मतदान केन्द्र बनाए जाने प्रस्तावित हैं।

उन्होंने कहा कि 53-सोलन (अ.जा.) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 06 नए मतदान केन्द्र प्रस्तावित हैं। इसमें 69 क सोलन वार्ड नम्बर 1(4), 87 क वार्ड नम्बर 8(3), 94 क वार्ड नम्बर 12(3), 96 क वार्ड नम्बर 13(4), 108 क बैरटी, 117 क देहूं-1 नए मतदान केन्द्र बनाए जाने प्रस्तावित हैं।
मनमोहन शर्मा ने कहा कि अधिक दूरी के कारण मतदाताओं की सुविधा के लिए 53-सोलन (अ.जा.) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के 126 क गडोग को नया मतदान केन्द्र बनाया जाना प्रस्तावित है।
उन्होंने कहा कि 54-कसौली (अ.जा.) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 02 नए मतदान केन्द्र प्रस्तावित हैं। इसमें 54 क ठारूगढ़ तथा 61 क परवाणू सेक्टर-2 नए मतदान केन्द्र बनाए जाने प्रस्तावित हैं।
उन्होंने कहा कि अधिक दूरी के कारण मतदाताओं की सुविधा के लिए 54-कसौली (अ.जा.) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के 31 क मंझोली को नया मतदान केन्द्र बनाया जाना प्रस्तावित है।

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के शिव दत्त ठाकुर, कंचन राणा, हितेष शर्मा, दर्शन लाल पंवर, भारतीय जनता पार्टी के चंद्रकांत, नरेश ठाकुर, आम आदमी पार्टी के राजीव कुमार, बहुजन समाज पार्टी के राकेश बरार, नायब तहसीलदार निर्वाचन सोलन दीवान सिंह ठाकुर, नायब तहसीलदार निर्वाचन नालागढ़ गोपी चंद डोगरा इस अवसर पर उपस्थित थे।
Discover more from Newshimachal24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.