समाचार पत्र प्रत्येक व्यक्ति के जीवन का अभिन्न हिस्सा, लोगों को जागरूक करने और विश्व भर की जानकारी उन तक पहुंचाने का निरंतर कर रहे हैं और प्रदेश के पुलिस प्रशासन का कार्य हम सभी के लिए अतुलनीय है यह उद्गार पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने दैनिक समाचार पत्र अनंत ज्ञान द्वारा राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के सभागार में अनंत पुलिस प्राइड अवार्ड 2025 के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बनकर पहुंचने पर कहे।

इस मौके पर उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा विशिष्ट अतिथि और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री विशेष अतिथि रहीं। पुलिस अधीक्षक सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो बलवीर सिंह विशेष आमंत्रित अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस मौके पर अनंत ज्ञान की तरफ से एमडी दिलीप, डायरेक्टर हिमांशु गुप्ता, डायरेक्टर प्रतिभा, सीईओ विशाल धीमान, एडिटर समरजीत, अनंत ज्ञान की समस्त टीम, प्रधानाचार्य महाविद्यालय धर्मशाला राकेश पठानिया भी मौजूद रहे।
समाचार पत्र अनंत ज्ञान द्वारा यह कार्यक्रम पुलिस प्रशासन की सेवाओं के प्रति समर्पित किया गया।मुख्य अतिथि का कार्यक्रम में पहुंचने पर सभी ने स्वागत किया उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।
बाली ने सभी को संबोधित करते हुए कहा आज समाचार पत्र लोगों के जीवन का एक अभिन्न हिस्सा बन गए हैं और समाचार पत्र निरंतर लोगों तक विश्व भर की जानकारी पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं लोगों को जागरूक करने का कार्य भी समाचार पत्रों द्वारा बखूबी किया जा रहा है।

उन्होंने अनंत ज्ञान समाचार पत्र को पुलिस प्रशासन की सेवाओं के प्रति किए जा रहे इस प्राइड कार्यक्रम के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा अपने निरंतर कार्य से हटकर इस तरह के कार्यक्रम सभी को प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा पुलिस प्रशासन दिन रात लोगों की सेवा करता है। पुलिस प्रशासन रात को जाकर लोगों की सेवा में कार्यरत रहता है जिस कारण हम सभी चैन की नींद सो पाते हैं इनका यह कार्य हम सभी के लिए अतुलनीय है।
पुलिस प्रशासन हम सभी के जीवन में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए निरंतर कार्य रहती है इसके लिए उनके कार्य की जितनी प्रशंसा की जाए वह कम है। उन्होंने कहा देश की सीमाओं पर सेवा के जवान पहरा देते हैं तब हम सुरक्षित हैं वहीं पुलिस प्रशासन की टीम देश के अंदर हम सभी को सुरक्षित रखती है तब हम घर पर चैन की नींद सो पाते हैं। इस कार्यक्रम में विशेष सेवा वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित भी किया गया।
उन्होंने पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों और गणमान्यों को पुरस्कार बांटे।
Discover more from Newshimachal24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.