मिड-डे मील कर्मचारी यूनियन दरंग द्वितीय का विरोध प्रदर्शनकाले बिल्ले लगाकर जताया रोष, 12 माह का वेतन और वेतनवृद्धि की उठाई मांग।

किरण/पधर /मण्डी।


शिक्षा विभाग में कार्यरत मिड-डे मील कर्मचारी यूनियन दरंग द्वितीय के कर्मचारियों ने आज काले बिल्ले लगाकर सरकार के विरुद्ध विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने कहा कि वर्षों से उन्हें केवल 1000 रुपये मानदेय ही मिल रहा है, लेकिन आज तक वेतन में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है।



कर्मचारियों ने सरकार से मांग की कि उन्हें 12 माह का वेतन नियमित रूप से प्रदान किया जाए तथा मासिक मानदेय में वृद्धि की जाए। यूनियन अध्यक्ष रमेश कुमार ने स्पष्ट किया कि बढ़ती महंगाई के दौर में इतने कम मानदेय में परिवार का पालन-पोषण करना संभव नहीं है।

यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि यदि सरकार उनकी मांगों पर शीघ्र कोई ठोस कदम नहीं उठाती तो उन्हें आंदोलन को और उग्र करना पड़ेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि आगामी समय में धरना-प्रदर्शन और हड़ताल जैसे कदम उठाने से भी वे पीछे नहीं हटेंगे।

इस दौरान , इंदु, तारा देवी, वनिता देवी तथा निर्मला देवी सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।


Discover more from Newshimachal24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from Newshimachal24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading