लोक संस्कृति की महक के साथ थलटूखोड़ सायर मेला संपन्नचौहार घाटी के कांग्रेस नेता एवं पूर्व अध्यक्ष बामन देव ने किया समापन।

किरण राही/ मण्डी।


चौहारघाटी की ग्राम पंचायत ध्मच्याण के थलटूखोड़ में आयोजित चार दिवसीय सायर मेला हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। घाटी के आराध्य देव पशाकोट ने ग्रामीणों को सुख, समृद्धि और खुशहाली का आशीर्वाद प्रदान करने के बाद मंदिर की ओर प्रस्थान किया।

समापन समारोह में द्रंग ब्लॉक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष बामन देव ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने आराध्य देव की विधिवत पूजा-अर्चना कर नजराना भेंट किया और मेले की सफलता पर आयोजकों व ग्रामीणों को बधाई दी।



बामन देव ठाकुर ने कहा कि सायर मेला ग्रामीण परिवेश की समृद्धि और प्राचीन संस्कृति का परिचायक है, जहां लोक संस्कृति की झलक देखने को मिलती है। उन्होंने मेले के सफल आयोजन के लिए मेला समिति को 41 हजार रुपये की नकद राशि भेंट की और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले महिला मंडलों व खिलाड़ियों को पारितोषिक देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर रिटायर्ड इं. एम.एल. चंदेल, लपास पंचायत प्रधान रमेश कुमार, वरधाण पंचायत प्रधान अनिल कुमार, तरसवाण पंचायत प्रधान जय सिंह, देश राज, शेष राम, मेला समिति अध्यक्ष राजकुमार सहित ओम प्रकाश, नरेश, हरि सिंह, राकेश कुमार, संतोष, लक्की, शेर सिंह समेत अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।


Discover more from Newshimachal24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from Newshimachal24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading