कुसुम फाउंडेशन के द्वारा सुजानपुर में आपदा पीड़ित परिवार की मदद

आज कुसुम फाउंडेशन सुजानपुर विधानसभा, भलेठ  में रवि कुमार पुत्र फूला राम और केसरी देवी पत्नी संजीव कुमार के घर  गए। इस अवसर पर फाउंडेशन के प्रधान डॉ. विशाल राणा के साथ कैप्टन चमेल  जी,पृथ्वी जी, बलवीर जी ,विजय, तुषार, सुशांत और अभय उपस्थित रहे।

कुसुम फाउंडेशन ने इस मौके पर आपदा पीड़ित परिवार की आर्थिक सहायता हेतु चेक प्रदान किया। डॉ. राणा ने कहा कि फाउंडेशन का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों की सहायता करना है और आगे भी जब भी इन परिवारों को मकान निर्माण के लिए सहायता की आवश्यकता होगी, फाउंडेशन हर संभव मदद करेगा।



फाउंडेशन की इस पहल से इन परिवारों को काफी राहत मिली है और वे अपने जीवन को बेहतर बना सकेंगे।
कुसुम फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. विशाल राणा ने परिवार के सदस्यों से मिलकर बातचीत की और हर संभव सहायता करने का आश्वासन दिया। डॉ. राणा ने कहा कि फाउंडेशन समाज में गरीब बेटियों की शादी और पढ़ाई में मदद करने के लिए हमेशा आगे रहती है।



फाउंडेशन सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी देगा और इन योजनाओं का लाभ उठाने में मदद करेगा। डॉ. राणा ने कहा कि फाउंडेशन आगे भी जरूरतमंद लोगों की सहायता करने के लिए तत्पर रहेगा।

डॉ. राणा ने सुजानपुर के विधायक कैप्टन साहब की भी प्रशंसा की, जो दिन-रात लोगों की मदद कर रहे हैं। फाउंडेशन और विधायक की इस पहल से क्षेत्र के लोगों को काफी लाभ मिल रहा है।


Discover more from Newshimachal24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from Newshimachal24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading