घुमारवीं
स्वामी विवेकानंद राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय, घुमारवीं के एम.एससी. जूलॉजी अंतिम वर्ष के छात्र नितिन चड्ढा को पुर्तगाल में आयोजित 16वें वर्ल्ड स्काउट मूट में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए चयनित किया गया है। 25 जुलाई से 5 अगस्त 2025 तक आयोजित होने वाले इस अंतरराष्ट्रीय शिविर में भारत पहली बार भाग ले रहा है, जिसमें नितिन चड्ढा देश का प्रतिनिधित्व करेंगे।

नितिन_चड्ढा भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के सक्रिय रोवर स्काउट हैं तथा उन्हें राज्यपाल द्वारा “राज्य पुरस्कार” से भी सम्मानित किया जा चुका है। वे जिला बिलासपुर से इस सम्मान को प्राप्त करने वाले पहले रोवर हैं। इससे पहले वे कर्नाटक में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक जनवरी 2022 में भी भाग ले चुके हैं।
उनके इस चयन पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ.राकेश राणा, रोवर रेंजर इंचार्ज डॉ मुनिश और सहायक आचार्य पूनमा, सभी शिक्षकों व छात्र समुदाय ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं।
Discover more from Newshimachal24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.