मिलाप कौशल खुंडियां
उपमंडल ज्वालामुखी के तहत तहसील खुंडियां की समाजसेवी संस्था को कुछ समय पहले राजकीय महाविद्यालय खुंडियां में पढ रही इशू को खुंडियां बस स्टैंड के पास राणा बुक डिपो के सामने 27 नवंबर को लाखों रूपए की किमत का सोने का हार मिला था जिसे मालिक को लौटा कर एक मिशाल पेश की थी।

समाजसेवी संस्था जय पब्बू माता सेवा सदन खुंडियां के सदस्य राकी राणा ने बताया कि इशू नाम की लड़की जो राजकीय महाविद्यालय खुंडियां में पढ़ती है को कुछ समय पहले एक सोने का हार मिला था जिसे उस लड़की ने जय पब्बू माता सेवा सदन के पास दिया ताकि यह हार उसके असली मालिक तक पहुंच सके। पब्बू माता सेवा सदन ने भी तुरन्त छानबीन शुरू कर दी और हार के असली मालिक का पता किया।
छानवीन में पाया कि यह हार शिखा राणा सुपुत्री कश्मीर सिंह गांव पंचायत नाहलियां की रहने वाली का है तो संस्था ने इस सोने के हार को असली मालिक शिखा राणा तक पहुंचा दिया। वहीं हार के मालिक शिखा राणा ने इशू व संस्था का आभार व्यक्त किया साथ इशू की ईमानदारी की भूरी-भूरी प्रशंसा की कि इतना महंगा सोने का हार मिलने पर भी इस बेटी का मान नहीं डोला।

वहीं अब जय पब्बू माता सेवा सदन खुंडियां द्वारा एक मार्च को एक बहुत बडे रक्त दान शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसमें गांव पंचायत अलुहा के गांव निहारू की ईशू सुपुत्री कुलदीप कुमार को शाने चंगर के अवार्ड से नवाजा जाएगा।
ईशू ने कहा कि हमें अपने माता-पिता के संस्कार, गुरू जनों का आशीर्वाद हमेशा याद रखना चाहिए। किसी भी प्रकार का घमंड,अहंकार,लालच नहीं करना चाहिए अगर किसी मंजिल तक पहुंचना है तो हमें केवल और केवल ईमानदारी ही पहुंचा सकती है।
Discover more from Newshimachal24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.