सरकाघाट में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर विशेष वाहन जांच अभियान                                                    नियम उल्लंघन पर चार स्कूली बसों के चालान


सरकाघाट,


स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सरकाघाट में विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। यह अभियान एसडीएम सरकाघाट राजेन्द्र कुमार गौतम की अगुवाई में आयोजित किया गया, जिसमें नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर चार स्कूली बसों के चालान किए गए।


जांच के दौरान स्कूली बच्चों को ले जाने वाली बसों की फिटनेस, आवश्यक दस्तावेज, चालकों के लाइसेंस, सुरक्षा उपकरण, स्पीड गवर्नर, सीसीटीवी कैमरे तथा फर्स्ट ऐड किट की गहनता से जांच की गई। अभियान के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाले वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई गई।


एसडीएम राजेन्द्र कुमार गौतम ने संबंधित स्कूल प्रबंधन समितियों और वाहन चालकों को निर्देश दिए कि बच्चों की सुरक्षा से जुड़े सभी मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि बच्चों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इस प्रकार के जांच अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे।


उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि वे अपने बच्चों को केवल उन्हीं वाहनों में भेजें जो सभी निर्धारित सुरक्षा मानकों पर खरे उतरते हों तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता की जानकारी प्रशासन को दें।इस अवसर पर एसएचओ सरकाघाट तथा उनकी टीम भी उपस्थित रही।


Discover more from Newshimachal24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from Newshimachal24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading