एंकर आरती शर्मा को  शान–ए –भारत राष्ट्रीय पुरस्कार से किया गया सम्मानित

संवाददाता शुभम ठाकुर

एंकरिंग के क्षेत्र में महारथ हासिल करने वाली जिला शिमला की ग्राम पंचायत पाहल के गांव बाग की रहने वाली सिटी चैनल शिमला की ब्यूरो चीफ एंकर आरती शर्मा को हिमाचल एकता मंच द्वारा शान ए भारत राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।



पुरस्कार दो वर्षों से लंबित था, जिसे  राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपलाल भारद्वाज और उनके सहयोगियों ने आरती शर्मा को शिमला में प्रदान किया। गौर हो कि इससे पूर्व भी एंकर आरती शर्मा अनेकों खिताब अपने नाम कर चुकी है।  इस अवसर पर आरती शर्मा ने कहा कि यह पुरस्कार केवल उनका नहीं, बल्कि उनके सभी प्रशंसकों और समर्थकों का भी है।


उन्होंने अपने माता-पिता, शिक्षकों, पति और ससुराल वालों का आभार व्यक्त किया। आरती शर्मा ने आगे कहा कि पुरस्कार उन्हें और अधिक उत्कृष्ट कार्य करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी वे एंकरिंग के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ती रहेंगी। आरती शर्मा ने बताया कि उन्हें एंकरिंग और एक्टिंग के क्षेत्र में आगे बढ़ने में अपने पति आईटीबीपी जवान लक्की शर्मा व ससुराल पक्ष का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है।


आरती शर्मा ने अपनी उपलब्धियों का सारा श्रेय अपने माता-पिता, पति, सास-ससुर गुरुजन व दोस्तों सभी से नशे से दूर रहने की अपील की।  वहीं उन्होंने सभी से नशे से दूर रहने की अपील भी की।


Discover more from Newshimachal24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from Newshimachal24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading