मंडी
मंडी–पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर लवांडी में आज सुबह सड़क धंसने से यातायात बाधित हो गया। सूचना मिलते ही एडीएम मंडी डॉ. मदन कुमार मौके पर पहुंचे और सड़क बहाली कार्य शुरू करवाया।

इस दौरान एसडीएम सदर रूपिन्द्र कौर, एनएचएआई तथा गाबर कंपनी के अधिकारी भी मौजूद रहे। लगातार भारी वर्षा के कारण सड़क का बड़ा हिस्सा धंस जाने से बहाली कार्य पूरे दिन जारी रहा।
डॉ. मदन कुमार ने बताया कि एनएचएआई युद्ध स्तर पर कार्य कर रही हैं तथा शाम 7 बजे तक यातायात बहाल होने की संभावना है।

Discover more from Newshimachal24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.