किरण राही/पधर /मंडी।
राज्य सहकारी बैंक समिति शाखा कार्यालय कुन्नू ने वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम के तहत गांव बड़ीधार में किया एक शिविर का आयोजन।शिविर में बैंक की तरफ से शाखा प्रबंधक नितिन चौहान वह बैंक कर्मचारी रजत कश्यप ने गांव में उपस्थित रहकर गांव के लोगों को बैंक से संबंधित जानकारी दी ।इस शिविर में गांव के प्रतिनिधियों के अलावा गांव के लगभग 35 महिलाओं व पुरुषों ने भाग लिया।

शाखा प्रबंधक नितिन चौहान ने शिविर में बैंक में चल रही विभिन्न जमा योजनाएं व ऋण संबंधी जानकारी प्रदान की इसके अलावा प्रधानमंत्री सुरक्षा योजनाओं ,अटल पेंशन योजना ,सपनों का संचय जमा योजना, आवर्ती जमा भारत दर्शन ऋण योजना, सशक्त महिला ऋण योजना ,किसान क्रेडिट कार्ड स्वयं सहायता समूह ऋण तथा इसी तरह अन्य योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की ।
अंत में शाखा प्रबंधक ने बैंक की अपनी ऐप _हिम पैसा की जानकारी देते हुए समझाया कि कभी भी अपने एटीएम का पिन सी0वी0 वी 0तथा ओ टी पी किसी अनजान व्यक्ति के साथ सांझा नहीं करें।
Discover more from Newshimachal24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.