केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय वेदव्यास परिसर संस्कृत भारती (हिमाचल प्रदेश) के संयुक्त तत्वावधान में केन्द्रीय विद्यालय नलेटी में आयोजित दस दिवसीय संभाषण शिविर का समापन गुरुवार को कर दिया गया।जिसमें मुख्यातिथि केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के बलाहर स्थित वेदव्यास परिसर की निदेशक प्रो सत्यम कुमारी बतौर मुख्यातिथि शामिल हुईं।

विशिष्टातिथि के रूप में डा पुरुषोत्तम मौजूद रहे।समापन शिविर के कार्यक्रम की की अध्यक्षता केंद्रीय विद्यालय नलेटी के प्रधानाचार्य सतनाम सिंह ने किया।डॉ रूप लाल शर्मा, डॉ भूपेन्द्र कुमार ओझा किशोर कुमार झा व कुमारी लतिका विस्तारिका के रूप में इस अवसर पर उपस्थित रहे ।

उक्त कार्यक्रम में आयोजित विभिन्न स्पर्धाओं में छात्रों ने उत्साह पूर्वक भाग ग्रहण किया ।वेदव्यास परिसर की निदेशक पर सत्यम कुमारी ने बताया कि संस्कृत को जन सामान्य की भाषा बनाने के लिए केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय वेद व्यास परिसर समय समय पर इस तरह के संम्भाषण शिविरों का आयोजन आस पास के विद्यालयों में करता रहता है।
Discover more from Newshimachal24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.