तहसीलदार पालमपुर साजन बग्गा ने दिलवाई सद्भावना दिवस की शपथ*

पालमपुर


पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की जयंती बुधवार को पालमपुर में सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गई।  इस अवसर पर तहसीलदार पालमपुर साजन बग्गा ने सयुंक्त कार्यालय परिसर में एसडीएम कार्यालय के अधिकारियों व कर्मचारियों को सद्भावना दिवस की शपथ दिलवाई।  तहसीलदार ने अधिकारियों व कर्मचारियों को जाति, संप्रदाय, क्षेत्र, धर्म अथवा भाषा का भेदभाव किए बिना सभी भारतवासियों की भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिए कार्य करने तथा हिंसा का सहारा लिए बिना सभी प्रकार के मतभेद बातचीत और संवैधानिक माध्यम से सुलझाने  की शपथ दिलवाई।


Discover more from Newshimachal24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from Newshimachal24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading