मिलाप कौशल खुंडियां
उपमंडल ज्वालामुखी के तहत भाजपा मंडल खुंडियां ने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया। जिसमें पूर्व मंत्री रविन्द्र सिंह रवि विशेष रूप से शामिल हुए। पूर्व मंत्री रविन्द्र सिंह रवि ने कहा कि एक पृथ्वी,एक स्वास्थ्य के लिए योग इस वर्ष 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया गया।जिसका विषय,एक पृथ्वी,एक स्वास्थ्य के लिए योग,जो इस महत्वपूर्ण सत्य को प्रतिध्वनित करता है कि व्यक्तिगत स्वास्थ्य और ग्रह स्वास्थ्य अविभाज्य रूप से जुड़े हैं।

साथ ही कहा कि योग केवल व्यायाम ही नहीं बल्कि एक ऐसी विधा है जो शरीर,मन और आत्मा को जोड़ने का कार्य करती है।योग दिवस मनाने का सबसे बड़ा मकसद इसके लाभों को पूरी दुनिया में फैलाना है।योग के फायदों को देखकर पूरे विश्व ने इसे दिल से स्वीकार किया है।भारत के ऋषियों ने इस विज्ञान को गहन अभ्यास और चिंतन से विकसित किया है।
इस योग दिवस के अवसर पर पूर्व मंत्री रविन्द्र सिंह रवि,मंडल अध्यक्ष खुंडियां संजय राणा, महामंत्री राजेश शर्मा, संजीव राणा,सोशल मीडिया के संयोजक शशि कुमार, मिडिया प्रभारी रघुवीर सिंह,अग्रवान सिंह,जिला युवा मोर्चा से अजय राणा आदि उपस्थित रहे।
Discover more from Newshimachal24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.