किरण राही/पधर (मंडी)।
विश्व योग दिवस के उपलक्ष्य पर जोगिंदर नगर अंचल द्वारा एकल विद्यालय अभियान के तहत पधर और द्रंग संच के अन्र्तगत कुन्नू में योग दिवस धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम में 82 लोगों ने योग के गुर सिखे। कार्यक्रम में लोगों ने सामुहिक योग अभ्यास किया। योग गुरू संजीव कुमार ने उपस्थित प्रशिक्षुओं को योग सिखाया और योग के महत्व की जानकारी प्रदान की।

अंचल गतिविधि प्रमुख मीना शर्मा ने योग के महत्व की जानकारी लोगों को दी। उन्होंने कहा कि आज पूरे विश्व में योग का विशेष महत्व है। स्वस्थ रहने और तनाव मुक्ति के लिए योग कारगर सिद्ध है। उन्होंने कहा कि योग से शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक लाभ मिलते हैं। उन्होंने बताया कि पूूरे संच में योग पर आधारित 7 कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
विद्यालय स्तर पर 200 कार्यक्रम आयोजित करने का लक्ष्य रखा। स्वस्थ भारत के निर्माण में योग की भुमिका महत्वपूर्ण बन गई है। अचंल समिति प्रमुख कमला ठाकुर, संच समिति से विद्या देवी, नीमा देवी, द्रंग संच प्रमुख कल्पना ठाकुर कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहे।
Discover more from Newshimachal24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.