ग्वालथाई में जेम और सीपीपी पोर्टल्स के संदर्भ में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित


बिलासपुर,

हिमाचल प्रदेश सरकार के इंडस्ट्री डिपार्टमेंट के राइजिंग एंड एक्सीलरेटिंग एमएसएमई परफॉर्मेंस प्रोग्राम के तहत आज होटल हिल व्यू-कम-रेस्टोरेंट इंडस्ट्रियल एरिया ग्वालथाई बिलासपुर में स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग, जेम और सैंट्रल पब्लिक प्रोक्योरमेंट (सीपीपी) पोर्टल्स के संदर्भ में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता प्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र बिलासपुर मधु शर्मा ने की।


इस अवसर पर मधु शर्मा ने बताया कि इस कार्यशाला का उद्देश्य डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन को बढ़ावा देकर सरकारी खरीद में भागीदारी को आसान बनाकर सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) की प्रतिस्पर्धा को बढ़ाना रहा। इस कार्यशाला में 40 से अधिक एंटरप्रेन्योर्स ने भाग लिया।


इस दौरान स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग सेशन में इंडस्ट्री 4.0 के मुख्य पहलुओं पर चर्चा की गई, जिसमें ऑटोमेशन, डेटा-ड्रिवन, डिसीजन-मेकिंग, प्रोडक्टिविटी में सुधार, क्वालिटी में बढ़ोतरी और कॉस्ट ऑप्टिमाइजेशन जैसी डिजिटल टेक्नोलॉजी को अपनाना शामिल रहा।

जेम और सीपीपी अवेयरनेस सेशन में रजिस्ट्रेशन और ऑनबोर्डिंग, बिडिंग प्रोसीजर, कंप्लायंस की जरूरतें, एमएसएमई फ्रेंडली प्रोविजन, पेमेंट मैकेनिज्म और सरकारी प्लेटफॉर्म के जरिए उपलब्ध खरीद के मौकों पर परामर्श दिया गया।
इस अवसर पर सिंगल विंडो क्लीयरेंस ऑफिस के सदस्य सचिव विनय वर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।


Discover more from Newshimachal24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from Newshimachal24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading