मिलाप कौशल खुंडियां
उपमंडल ज्वालामुखी के तहत आते ग्राम पंचायत लूथान में बनी एक कमेटी ग्राम विकास सभा ने शनिवार को बहुत ही सराहनीय कार्य किया जिसमें ग्राम विकास सभा ने ये फैसला लिया था कि जो भी खाली पड़ी वन विभाग की भूमि है उसमें ये सभा विभाग की मदद से पेड़ पौधे लगाएगी शनिवार को बीट भड़ोली की फॉरेस्ट गार्ड अंजू भी मौके पर मौजूद रही ओर उनके नेतृत्व में ग्राम विकास सभा ने लगभग 100 पेड़ लगाए।

इस मौके पर पंचायत के सभी स्थानीय लोग मौके पर मौजूद रहे,
ग्राम पंचायत लूथान के प्रधान सुरेश कुमार ने कहा कि हम ने ये बेड़ा उठाया है कि हम जितनी भी वन विभाग की भूमि है वहां पर पेड़ पौधे लगाए जाएंगे जिससे हमारी भविष्य की पीढ़ी सुरक्षित रहे व लोगों को साफ सुथरा वातावरण मिले।इस मौके पर उनके साथ अश्वनी ठाकुर,पवन जस्सी,राय सिंह ,ओर सभी समस्त लोग मौजूद रहे।
Discover more from Newshimachal24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.