उन्होंने पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय बंदरोल राजकीय केंद्र प्राथमिक पाठशाला (लोअर विंग) कुल्लू, तथा पीएम श्री राजकीय प्राथमिक पाठशाला मौहल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संयुक्त सचिव ने विद्यालयों में संचालित पीएम श्री योजना के अंतर्गत किए जा रहे शैक्षणिक एवं आधारभूत विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।

उन्होंने कक्षाओं, स्मार्ट क्लासरूम, प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय, फ़ील्ड विजिट, वोकेशनल विषयों की ट्रेनिंग, लेसन प्लान,
एवं अन्य शैक्षणिक सुविधाओं एवं शिक्षण पद्धतियों का अवलोकन करते हुए विद्यार्थियों से संवाद किया तथा शिक्षकों से शिक्षण पद्धति, नवाचारों और योजना के प्रभाव पर विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

उन्होंने पीएम श्री योजना के तहत विद्यालय में आए बदलावों तथा उनकी संकेतकों के बारे में विस्तृत जानकारी हासिल की। संयुक्त सचिव ने कहा कि पीएम श्री योजना का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण, समावेशी एवं आधुनिक शिक्षा प्रदान करना है, ताकि वे भविष्य की चुनौतियों के लिए बेहतर रूप से तैयार हो सकें।
उन्होंने विद्यालय प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए आवश्यक सुझाव भी दिए। दौरे के दौरान एसडीएम निशांत ठाकुर, उपनिदेशक माध्यमिक शिक्षा देशराज डोगरा, उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा डॉ सुनील दत्त, कुलदीप शर्मा सहित शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Discover more from Newshimachal24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.