प्रदीप ठाकुर
रक्कड़: 21फरवरी:राजकीय महाविद्यालय रक्कड़ में दिनांक 21 फरवरी शनिवार को सड़क सुरक्षा क्लब द्वारा स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में महाविद्यालय के लगभग 30 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सड़क सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण संदेशों को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा जिम्मेदार नागरिक के रूप में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना था। प्रतिभागियों ने हेलमेट पहनने, यातायात नियमों का पालन करने, नशे में वाहन न चलाने तथा सुरक्षित ड्राइविंग जैसे विषयों पर प्रभावशाली स्लोगन लिखे।
प्रतियोगिता में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा सुहानी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान शिल्पा राठौर प्रथम वर्ष ने हासिल किया।
तृतीय स्थान शिवानी प्रथम वर्ष को प्राप्त हुआ। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका प्रो. विकास चंदर,प्रो. जसपाल सिंह तथा सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष सोनिया ने निभाई। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षक एवं गैर-शिक्षक वर्ग भी उपस्थित रहे और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। महाविद्यालय प्रशासन ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ छात्रों में जागरूकता और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देती हैं।
Discover more from Newshimachal24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.