बिलासपुर,
जिला दण्डाधिकारी एवं उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 115 के अंतर्गत आदेश जारी करते हुए बताया कि लोक निर्माण विभाग मण्डल झण्डुता के अंतर्गत जड्डू से बड़गांव गलू सड़क मार्ग आवश्यक मरम्मत कार्य के चलते सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही के लिए आगामी 31 मार्च तक बंद रहेगा।

उन्होंने जारी आदेश में लोगों से जड्डू से बड़गांव गलू रुट के वाहनों को आगामी 31 मार्च तक बाया डोगा-ठठल-जंगल सड़क तथा जय श्री देवी का मोड से कोसरियां सडक मार्ग का उपयोग करने को कहा है। उन्होंने जारी आदेश में बताया कि इस सड़क मार्ग की मरम्मत कार्य के दौरान केवल एम्बुलेंस, स्कूल बसों, वीआईपी वाहनों तथा अन्य आपातकालीन सेवा वाहनों की आवाजाही की अनुमति रहेगी।
Discover more from Newshimachal24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.