मिलाप कौशल खुंडियां
तहसील खुंडियां के 80 वर्षीय पूर्व सैनिक सिपाही प्रीतम चंद का बुधवार रात हृदय गति रुकने से निधन हो गया। पूर्व सैनिक लीग खुंडियां के चेयरमैन रिटायर्ड कर्नल एम एस राणा ने बताया कि प्रीतम चंद सितम्बर 1965 में भारत पाक युद्ध के दौरान चार डोगरा रेजिमेंट में भर्ती हुए थे।

तीन साल की सेवाकाल के समय भारत चीन सीमा पर ड्यूटी दौरान एक बारूदी सुरंग फटने से इनके पैर में गंभीर चोट लगी थी जिस कारण चलने में असमर्थ हो गए थे तथा मेडिकल बोर्ड पेंशन दे कर सेवामुक्त किया गया था। तदोपरांत प्रगतिशील खेती में हाथ आजमाया और कई वर्षों तक मशरूम की खेती भी की।
इनके दो बेटे सेना में भर्ती हैं तथा एक पोता ऑफिसर ट्रेनिंग अकादमी में प्रशिक्षण ले रहा है। सिपाही प्रीतम रसूखदार व्यक्तित्व के थे तथा समाज में गहरी पैठ रखते थे। इनके अचानक निधन से परिवार के साथ समाज को भी आघात पहुंचा है। अंतिम संस्कार पर पूर्व सैनिक लीग खुंडियां ने थलसेनाध्यक्ष की ओर से श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
Discover more from Newshimachal24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.