मिलाप कौशल खुंडियां
उपमंडल ज्वालामुखी के तहत एक्स सर्विस मैन एकेडमी खुंडियां से कोचिंग ले रहे लड़कों में से 8 लड़कों का भारतीय सेना में चयन हुआ है। एकेडमी के संचालक कर्नल मोहिंदर सिंह राणा सहित कैप्टन कर्म सिंह राणा, कैप्टन कश्मीर सिंह, सूबेदार अमर सिंह ने सभी चयनित लड़कों को उनके उज्जवल भविष्य के शुभकामनाएं दी।

वहीं एकेडमी के अध्यापक विशाल राणा, अभिषेक सिंह ने बताया कि यह बच्चों की कड़ी मेहनत का फल है जो इन्हें मिला है।
भाजपा मंडल खुंडियां के अध्यक्ष संजय राणा ने इन सभी नौजवानों अरूण कुमार,सागर राणा, नितिन कुमार,अनीश कुमार, अभिषेक, सर्वजीत, अश्वनी कुमार नीतिल कुमार को शुभकामनाएं दीं।साथ ही कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि यह सभी नौजवान तहसील खुंडियां के ही रहने वाले हैं।
Discover more from Newshimachal24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.