मलेंद्र राजन ने सुरडवां तथा बडूखर के बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया दौरा,17 साल से लंबित भोजपुर-बडाला मार्ग बनाने का दिया आश्वासन

इंदौरा,
इंदौरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक मलेंद्र राजन ने आज बाढ़ प्रभावित सुरडवां पंचायत का दौरा किया। उन्होंने यहां के  मिडिल स्कूल का भी निरीक्षण किया, जिसमें बाढ़ का पानी भर गया था जिससे बच्चों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। लोगों की मांग पर विधायक ने स्कूल के पीछे डंगा लगाने का आश्वासन दिया, ताकि भविष्य में इस तरह की समस्या न हो।


   इसके साथ ही विधायक ने बडूखर पंचायत का भी दौरा किया और भोजपुर-बडाला मार्ग का जायजा लिया। यह रास्ता पिछले 17 वर्षों से नहीं बना है और लोगों की मांग पर उन्होंने इसे प्राथमिकता के आधार पर निर्मित करने का आश्वासन दिया।


   इसके उपरांत विधायक ने बडूखर पंचायत में सत्संग भवन का निरीक्षण किया और यहां भी पानी के भराव को रोकने के लिए डंगा लगाने की बात कही। उन्होंने बरसात से गिरे मकानों का भी जायजा लिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार इस कठिन घड़ी में हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है तथा प्रभावित परिवारों को मुआवजा और राहत प्रदान कर उनकी दैनिक जिंदगी को सामान्य स्थिति में लाने के लिए प्रतिबद्ध है।


    इस अवसर पर एक्सईन पीडब्ल्यूडी दीपक महाजन, बीडीओ सुदर्शन सिंह, एसएचओ आशीष पाठानिया, पौंग बांध निदेशक कुलदीप शर्मा एवं विशाल ठाकुर, पूर्व उपप्रधान मनोहर सिंह, पूर्व प्रधान शेष, कांग्रेस कार्यकर्ता धर्मवीर शर्मा, संजीव पराशर, कुलबीर सिंह, अजय कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


Discover more from Newshimachal24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from Newshimachal24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading