*उपायुक्त ने बंजार  कॉलेज, तीर्थन  घाटी के  गुशैणी, बांदल, बठाहड़  क्षेत्र में निरीक्षण कर नुकसान का जायजा लिया।*अधिकारियों को सुविधाओं को बहाल करने के निर्देश।

बंजार विधानसभा क्षेत्र में नुकसान का जायजा लेने पहुंची उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस रवीश ने  बंजार  पहुंचकर डिग्री कॉलेज  के  भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां के विद्यार्थियों तथा स्टाफ से भी विचार विमर्श किया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को भवन को सुरक्षित करने के लिए शीघ्र आवश्यक पग उठाने के निर्देश दिए।


तत्पश्चात उपायुक्त ने तीर्थन घाटी के गुशैणी  में पहुंचकर क्षेत्र में आपदा से प्रभावित स्थानों का दौरा किया।  उन्होंने यहां प्रभावितों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना तथा प्रशासन की ओर से प्रत्येक संभव सहायता करने कर आश्वासन दिया।उन्होंने वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गुशैणी के क्षतिग्रस्त भवन का भी निरीक्षण किया तथा उपनिदेशक उच्चतर शिक्षा को निजी भवन में स्कूल की कक्षाएं लगाने के निर्देश दिए ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित न हो।


उपायुक्त ने भारी वर्षा एवं भू – धंसाव से क्षतिग्रस्त  बांदल गांव का भी जायजा लिया तथा सरची गांव के लिए फौरी समाधान के तौर पर तार- स्पेन की व्यवस्था करने के निर्देश दिए ताकि सेब इत्यादि फसलों के उत्पादों सहित आवश्यक सामग्री का परिवहन सुनिश्चित हो सके।उपायुक्त ने बठाहड़ क्षेत्र में भी निरीक्षण कर नुकसान का जायजा लिया लिया।


उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारियों को प्रभावित क्षेत्रों में प्राथमिकता के आधार पर आधारभूत सेवाएं बहाल करने और प्रभावितों को हर संभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए।
इस मौके पर उपायुक्त के साथ  एपीएमसी के राम सिंह मियां, एसडीएम बंजार पंकज, लोक निर्माण, जल शक्ति, विद्युत बोर्ड सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।


Discover more from Newshimachal24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from Newshimachal24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading