प्रदीप ठाकुर
रक्कड़ तहसील के अंतर्गत कलोहा पंचायत के वार्ड नंबर-7 गांव सरड बम्मी दोयम में बुधवार को हुई मूसलधार बारिश ने भारी तबाही मचाई। लगातार बरसात से जहां घर का पक्का डंगा गिर गया, वहीं उसके साथ आए मलबे ने दो स्लेटपोश मकानों को पूरी तरह से जमींदोज कर दिया।ये स्लेट पोश मकान स्थानीय निवासी रंजीत सिंह और प्रदीप कुमार के हैं । इसके साथ लगते अन्य रिहायशी मकान का कुछ हिस्सा भी बारिश और ल्हासे गिरने से ढह गया।

ग्रामीणों ने बताया कि पहाड़ी से लगातार मिट्टी और खिसक रहीं हैं, जिससे नीचे बने मकानों पर खतरा मंडरा रहा है। यदि बारिश का यही दौर जारी रहा तो साथ लगते पक्के मकानों को भी भारी नुकसान हो सकता है। प्रभावित परिवारों ने प्रशासन से तुरंत राहत व बचाव कार्य शुरू करने की गुहार लगाई है।
गांव के प्रदीप कुमार और रंजीत सिंह समेत कई परिवार सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं। उनका कहना है कि रात-दिन लगातार बारिश से मकानों की दीवारों में दरारें आ गई हैं और हर वक्त खतरे का साया बना हुआ है। लोग मजबूरी में अपने ही घरों में दहशत के माहौल में रह रहे हैं।
स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों ने भी प्रभावित स्थल का दौरा कर नुकसान का जायजा लिया और प्रशासन को रिपोर्ट भेजने की बात कही। उन्होंने मांग उठाई कि प्रभावित परिवारों को अस्थायी तौर पर सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया जाए, ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सके।

लगातार बारिश और पहाड़ी दरकने की घटनाओं ने एक बार फिर इस क्षेत्र की कमजोर भूगर्भीय स्थिति को उजागर कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि हर साल बरसात में इसी तरह की स्थिति पैदा हो जाती है, लेकिन स्थायी समाधान आज तक नहीं निकला। अबकी बार एक मकान पूरी तरह ढह जाने और कई अन्य पर मंडराते खतर�
Discover more from Newshimachal24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.